सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद भी यूजीसी का विरोध जारी, 1 फरवरी को बड़े आंदोलन की चेतावनी

उत्तराखंड राज्य हरिद्वार

हरिद्वार। यू जी सी के नए नियमों के विरोध में भेल भूमिहार ब्राह्मण परिषद एवं भेल के त्यागी समाज के लोगों ने एक बैठक सामुदायिक केंद्र सेक्टर 4 में की जिसकी अध्यक्षता नवीन तिवारी ने की और संचालन महामंत्री राधेश्याम सिंह ने किया। नवीन तिवारी एवं अतुल राय ने संयुक्त रूप से कहा कि भले ही सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी कानून बिल पर भले ही रोक लगा दी हो लेकिन हमारा आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक की सरकार इसे वापस नहीं लेती ।

उपस्थित लोगों को सभी को यूजीसी नियमों में किए गए बदलाव के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह सरकार सवर्ण लोगों के हितों की रक्षा नहीं कर पा रही है और अब सड़कों पर उतरकर राष्ट्रपति के नाम डीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजा जाएगा। वही भूमिहार ब्राह्मण परिषद एवं त्यागी समाज ने आगामी 1 फरवरी को बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। बैठक में मुख्य रूप से चंद्रमणि राय ,पंकज शर्मा, दीपक चौबे, सुनील सिंह, प्रवीण राय, लखीराम गोदियाल, हरे राम पांडे ,अमित रंजन, प्रशांत राय ,प्रभात राय, के एन रवि, रजनीश, आदि मौजूद रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *