राशिफल नवंबर 2025*
नवंबर 2025 में आकाशीय लक्षण कुछ इस प्रकार रहेंगे– उत्तर पूर्वी क्षेत्र में वर्षा, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा व दिल्ली में कहीं-कहीं बूंदाबादी का योग। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा के साथ हिमपपात संभव और मैदानी क्षेत्रों में वर्षा से सर्दी बढ़ेगी।
आईए जानते हैं सभी बारह राशियों पर ग्रहों का प्रभाव कैसा रहेगा–
*1–मेष राशि–* मेष राशि के जातकों के लिए नवंबर 2025 सामान्य फल कारक रहेगा। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। नया व्यवसाय प्रारंभ करने हेतु समय अनुकूल है। पैतृक संपत्ति से धनार्जन हो सकता है। भाई/बंधुओ के मध्य संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। माता-पिता का सहयोग प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है, अंततः आनंद का अनुभव करेंगे। प्रेम प्रसंग मधु रहेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। घर में धार्मिक अनुष्ठान हो सकते हैं। न्यायालय संबंधी मामलों में विजय प्राप्त करेंगे। नौकरी पेशा वर्ग हेतु सामान्य समय है। स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव रहेंगे। उच्च रक्तचाप परेशानी का कारण बनेगा। वाहन सावधानी से चलाएं छोटी-मोटी चोट लग सकती है। शनिवार को लंबी यात्रा करने से बचें। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, प्रतिदिन सायं काल हनुमान चालीसा का पाठ करें, शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी दीपक प्रचलित करें, जरूरतमंदों की सहायता करें,’ॐ हं हनुमते नम:।’ का प्रतिदिन 108 बार जाप करें।
*2–वृषभ राशि–* वृषभ राशि के जातकों के लिए नवंबर 2025 शुभ फल कारक रहेगा। बौद्धिक क्षमता से व्यापार को नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी। नए व्यवसाय में पूंजी निवेश आर्थिक लाभ देगा। संपत्ति का विस्तार संभव है। माता-पिता से सहयोग प्राप्त करेंगे। कुटुंबजनों के मध्य टकराव संभव है। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च होगा। अविवाहित जातकों का विवाह सुनिश्चित/ संपन्न हो सकता है। लंबे समय से राजकीय सेवाओं हेतु प्रयासरत जातकों को सफलता मिलने के योग है। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय शुभ है। पदोन्नति तथा वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। धार्मिक यात्राएं संभव हो सकती है। लाभ हेतु विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, गणपति अथर्वशीर्ष पढ़ें, तथा शुक्रवार को दुर्गा सप्तशती पढ़ें, इत्र दान करें, ‘ॐ त्रिनेत्राय नम:’ का 108 बार जाप करें।
*3–मिथुन राशि–* मिथुन राशि के जातकों के लिए नवंबर 2025 शुभ फल कारक रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। व्यावसायिक साझेदारों द्वारा पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। पैतृक संपत्ति से धन लाभ हो सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सामाजिक क्रियाकलापों में हिस्सा लेंगे। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कुटुंब जनों से सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। संतान पक्ष को लेकर चिंतित रह सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। धर्म में रुचि बढ़ेगी। नौकरी पेशा वर्ग हेतु समय सामान्य है। स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें,आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें, गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें, गाय को चारा खिलाएं, ‘ॐ श्री सिद्धिविनायकाय नमः’ का जाप करें।
*4–कर्क राशि–* कर्क राशि के जातकों के लिए नवंबर 2025 सामान्य फल कारक रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। व्यवसाय में नया पूंजी निवेश करने हेतु समय अनुकूल नहीं है। आय से अधिक व्यय मासान्त तक आर्थिक रूप से परेशानी उत्पन्न कर सकता है। माता-पिता से आर्थिक लाभ हो सकता है। कुटुंबजनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। निसंतान दंपतियों को संतति सुख प्राप्त हो सकता है। नौकरी पेशा वर्ग हेतु समय अनुकूल नहीं है, कार्य स्थल पर सहकर्मियों से व्यर्थ विवाद उत्पन्न हो सकता है अतः वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, शिव जी को 11 लोटा जल चढ़ाएं, रुद्राभिषेक करें, हनुमान चालीसा का सायं काल पाठ करें। ‘ॐ पार्वतीपतये नमः’ का प्रतिदिन 108 बार जाप करें।
*5–सिंह राशि–* सिंह राशि के जातकों के लिए नवंबर 2025 शुभ फल कारक रहेगा। बुद्धि विवेक से व्यापार को नई ऊंचाइयां प्रदान करेंगे। नया व्यवसाय करने हेतु उत्तम समय है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। संपत्ति का विस्तार संभव है। नया वाहन क्रय करने के योग बन रहे हैं। शत्रु पराजित होंगे। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। राजकीय सेवाओं हेतु प्रयासरत जातकों को सफलता मिलेगी। अविवाहित जातकों का विवाह सुनिश्चित/संपन्न हो सकता है। नौकरी पेशा वर्ग हेतु समय उत्तम है,पदोन्नति तथा स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। नेत्र रोग तथा अस्थि रोग परेशानी का कारण बनेंगे। यात्रा करते समय वाहन सावधानी से संचालित करें अन्यथा दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें, सायं काल हनुमान चालीसा का पाठ करें, शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी दीपक प्रज्वलित करें, जरूरतमंदों की सहायता करें, ‘ॐ नमो भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा’। मंत्र का जाप/हवन करें।
*6–कन्या राशि–* कन्या राशि की जातकों के लिए नवंबर 2025 शुभ फल कारक रहेगा। व्यापार में अनेक सफलताएं प्राप्त करेंगे पैतृक संपत्ति से धनार्जन हो सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त करेंगे। शत्रु निर्बल होंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ सकती है। स्त्री तथा परिवार जनों का उत्तम सुख प्राप्त करेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राज पक्ष से लाभ प्राप्त करेंगे। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय अनुकूल है। वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, प्रतिदिन गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं, ‘ॐ श्री सिद्धिविनायकाय नमः’ का जाप करें।
*7–तुला राशि–* तुला राशि जातकों के लिए नवंबर 2025 सकारात्मक फल देने वाला रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। व्यावसायिक साझेदारों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। संपत्ति का विस्तार संभव है। पैतृक संपत्ति से धनार्जन हो सकता है। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च होगा। कुटुंब जनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं रह सकती हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय उत्तम है, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। विदेश गमन हेतु प्रयासरत जातकों को सफलता मिलेगी। निसंतान दंपतियों को संतति सुख प्राप्त होगा। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। धार्मिक यात्राएं हो सकती है। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें, शुक्रवार को दुर्गा सप्तशती पढ़ें, ‘ऊँ श्री सर्वदर्शनाय नम:’ का प्रतिदिन 108 बार प्रातः जाप करें।
*8–वृश्चिक राशि–* वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नवंबर 2025 शुभ फल कारक रहेगा। अथक परिश्रम से कारोबार में प्रगति होगी। पैतृक संपत्ति से आर्थिक लाभ होगा। नया भूमि, भवन निर्माण के योग बन रहे हैं। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च होगा। शत्रु पराजित होंगे। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। माता-पिता तथा कुटुंबजनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग केलिए समय अनुकूल है। शिक्षा के क्षेत्र में अनेक सफलताएं प्राप्त करेंगे। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दीर्घकालिक न्यायालय संबंधी मामलों में विजय प्राप्त करेंगे। अविवाहित जातकों का विवाह सुनिश्चित संपन्न हो सकता है। नौकरी पेशा वर्ग हेतु समय सामान्य है। स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यावसायिक यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें तथा हनुमान जी को लड्डू व सिंदूर अर्पित करें, ‘ऊँ श्री विष्णवे नम:’ का 108 बार जाप करें।
*9–धनु राशि–* धनु राशि के जातकों के लिए नवंबर 2025 सामान्य फलकारक रहेगा। शनि की ढैया कष्ट कारक रहेगी। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव के उपरांत भी मासान्त में आंशिक रूप से धन लाभ होगा। व्यावसायिक साझेदारों द्वारा छल कपट हो सकता है अतः संकेतपत्र पर हस्ताक्षर करने से पूर्व सावधानी बरतें। माता-पिता तथा कुटुंबजनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा। आय से अधिक व्यय करने से बचें अन्यथा आर्थिक संकट उत्पन्न हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। विदेश गमन हेतु प्रयासरत जातकों को निराशा मिल सकती है। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है, कार्य स्थल पर सहकर्मियों से विवाद उत्पन्न हो सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा चोट लगने की संभावना। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, प्रतिदिन सायं काल हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनिवार को शनि मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें, जरूरतमंदों की सहायता करें, ‘ॐ हनुमते नमः’ का जाप करें।
*10–मकर राशि–* मकर राशि के जातकों के लिए नवंबर 2025 शुभ फल कारक रहेगा। बौद्धिक क्षमता से व्यापार में सफलता प्राप्त करेंगे। नए व्यवसाय में पूंजी निवेश भविष्य में सकारात्मक परिणाम देगा। संपत्ति का विस्तार संभव है। माता-पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त करेंगे। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। भौतिक सुख सुविधाओं का आनंद लेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अत्यंत शुभ है, शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगे। निसंतान दंपतियों को संतति सुख प्राप्त होगा। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। नौकरी पेशा वर्ग हेतु समय उत्तम है। पदोन्नति के पूर्ण योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु शिवजी को 11 लोटा जल अर्पित करें, प्रतिदिन सायं काल हनुमान चालीसा का पाठ करें, मंगलवार को हनुमान जी को लड्डू तथा सिंदूर अर्पित करें। ‘ॐ वायुपुत्राय नमः’ का प्रतिदिन 108 बार जाप करें।
*11–कुंभ राशि–* कुंभ राशि के जातकों के लिए नवंबर 2025 शुभ फल कारक रहेगा। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। नया कार्य प्रारंभ करने हेतु समय अनुकूल है। व्यावसायिक साझेदारों द्वारा व्यापार में पूर्ण सहयोग मिलेगा। माता-पिता से आर्थिक लाभ हो सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त करेंगे। कुटुंब जनों के मध्य विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, अतः क्रोध पर नियंत्रण रखें तथा धैर्य का परिचय दें। वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। राजकीय सेवाओं हेतु प्रयासरत जातकों को प्रयास करने से सफलता प्राप्त होगी। अविवाहित जातकों का विवाह सुनिश्चित/संपन्न हो सकता है। नौकरी पेशा वर्ग हेतु समय अनुकूल है, पदोन्नति तथा वेतन वृद्धि के पूर्ण योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। अस्थि रोग तथा उच्च रक्तचाप से पीड़ित रह सकते हैं। यात्राएं कष्टकारी रह सकती है। शनिवार को लंबी यात्रा करने से बचें। लाभ हेतु प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें, सायं काल हनुमान चालीसा का पाठ करें, शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी दीपक प्रज्वलित करें, जरूरतमंदों की सहायता करें, ‘ॐ निलान्जन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम।
छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम॥’ मंत्र का शनिवार को शनि मंदिर में जाप करें।
*12–मीन राशि–* मीन राशि के जातकों के लिए नवंबर 2025 उत्तम फल कारक रहेगा। बौद्धिक क्षमता से व्यापार के क्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्त करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। माता-पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च करेंगे। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राज पक्ष से लाभ प्राप्त करेंगे। विदेश गमन हेतु प्रयासरत जातकों को सफलता मिल सकती है। कुटुंब में धार्मिक अनुष्ठान हो सकते हैं। धर्म में रुचि बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय उत्तम है। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेंगे। यात्राएं सफल रहेंगी। शनिवार को लंबी यात्रा करने से बचें। वाहन सावधानी से संचालित करें। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, आदित्य हृदय स्त्रोत का प्रतिदिन पाठ करें, सायं काल हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी दीपक प्रज्वलित करें, वृद्ध आश्रम में भोजन तथा जल दान करें। ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ का शनिवार को शनि मंदिर में 108 बार जाप करें।
सोमवती अमावस्या*
30 दिसंबर 2024 दिन सोमवार को सोमवती अमावस्या पड़ रही है।
अमावस्या तिथि सोमवार को होने के कारण इसे सोमवती अमावस्या कहा कहा जाता है। धार्मिक मन्यतानुसार सोमवती अमावस्या पर स्नान-दान करने की भी परंपरा है। तथा सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान से सभी कष्टों का नाश होता है। यदि किसी कारणवश जो जातक गंगा स्नान नहीं कर पाते हैं वे किसी भी नदी या सरोवर तट आदि में स्नान कर सकते हैं। क्योंकि सोमवार भगवान शिव शंकर एवं देवी पार्वती को समर्पित है अतः जो भी जातक भगवान भोले शंकर एवं देवी पार्वती की पूजा करते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है एवं अटल सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
सोमवती अमावस्या पर वृद्धि योग का निर्माण हो रही है
*मुहूर्त*
आमावस्या तिथि प्रारंभ 30 दिसंबर 2024 प्रातः 4:03 से 31 दिसंबर प्रातः 3:58 तक।
*उपाय*
सोमवती अमावस्या पितरों के निमित्त ब्राह्मण या किसी जरूरतमंद व्यक्ति को अन्न वस्त्र दान करें।
जिन जातकों को शनि की ढैया एवं साढ़ेसाती चल रही है उन सभी को गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए।
जिन जातकों पर शनि का नकारात्मक प्रभाव पड़ता है उन सभी को शनि मंदिर में काली वस्तुओं का दान करना चाहिए।
काले कुत्ते को उड़द की दाल से बना हुआ भोजन कराएं।
शनि मंदिर में लोहे का दीपक दान करें।
11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करने से भी शनि के नकारात्मक प्रभाव समाप्त होते हैं।
*डॉ मंजू जोशी ज्योतिषाचार्य*
*8395806256*
