पूर्व प्रधानमंत्री लौह महिला इंदिरा गांधी को भी दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड देहरादून यूथ राजनीति राज्य

देहरादून। सरदार बल्लभ भाई पटेल की 147वीं जयंती पर कांग्रेसजनों ने भावपूर्ण स्मरण करते हुए उनके चित्र पर मार्ल्यापण किया। आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेसजन कांग्रेस मुख्यालय में इकटठा हुए पूर्व प्रधानमंत्री लौह महिला स्वर्गीय इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया और भावपूर्ण स्मरण किया। इस अवसर पर जब तक सूरज चांद रहेगा इंदिरा तेरा नाम रहेगा के नारे लगाये गये। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ंने कहा कि आज के परिवेश में उनके बताये हुए मार्ग पर सभी कांग्रेसियों को चलना होगा। उन्होंने बैकों के राष्ट्रीय करण में अहम भूमिका निभाई जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने देश के विकास में अपना अहम योगदान दिया है जिसे भुलाया नहीं जा सकता है।

इस अवसर पर उन्होंने कहा है कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने देश के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर किया और मलिन बस्तियों की योजना बनाकर करोड़ों रूपये के बस्तियों में कार्य कराये जिससे मलिन बस्तीवासी अपना जीवन यापन कर रहे है और यह देन स्वर्गीय इंदिरा गांधी की है। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा है कि सरदार बल्लभ भाई पटेल आधुनिक राष्ट्र निर्माता रहे है। इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी व सरदार बल्लभ भाई पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व विधायक राजकुमार, मीडिया पैनलिस्ट गरिमा दसौनी, मीडिया पैनलिस्ट सुनीता प्रकाश, डा. बिजेन्द्र पाल सिंह, गोदावरी थापली सहित अनेक कांग्रेसजन शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *