विवाद समाप्ति पर राज्य परिवहन प्राधिकरण को दिया धन्यवाद

उत्तराखंड देहरादून

देहरादून। महानगर सिटी सेवा महासंघ के अध्यक्ष व आरटीआई एक्टीविस्ट विजय वर्धन डंडरियाल ने कहा है कि राज्य परिवहन प्राधिकरण के आदेश जारी किया गया जिसमें देहरादून से विकासनगर डाकपत्थर एवं सम्बद्ध मार्ग की बसों का संचालन निरस्त किया गया है। उन्होंने कहा कि इसलिए उक्त मार्ग पर सिटी बसों के एवं देहरादून डाकपत्थर विकास नगर मार्ग की बसों के साथ विवाद स्वतः ही समाप्त हो गया। हम राज्य परिवहन प्राधिकरण का धन्यवाद करते हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य परिवहन प्राधिकरण कुल्हाल, सहस्त्रधारा रोड द्वारा एक आदेश पूर्व में एक आदेश जारी किया गया था। उन्होंने कहा कि पूर्व के आदेश जिसमें देहरादून, विकासनगर ,डाकपत्थर एवं सहबद्ध मार्ग बसों को परेड ग्राउंड, दर्शनलाल चौक, घंटाघर, यमुना कॉलोनी, बल्लूपुर, प्रेमनगर से संचालन की अनुमति अस्थाई तौर पर उच्च न्यायालय के आदेशों के संदर्भित दी थी। उक्त मार्ग पर सिटी बसों के एवं देहरादून डाकपत्थर विकासनगर मार्ग की बसों के साथ विवाद स्वतः ही समाप्त हो गया और सभी अब राज्य परिवहन प्राधिकरण का आभार व्यक्त करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *