पुलिस के राष्ट्रीय खेलों के लिए ऑफिशियल चुनी गई आरती सैनी, उत्तराखंड के खेल जगत में खुशी की लहर

उत्तराखंड हरिद्वार

हरिद्वार। मार्शल आर्ट वुशु की राष्ट्रीय कोच आरती सैनी को पुलिस के राष्ट्रीय खेलों के लिए राष्ट्रीय ऑफिशियल चुना गया है आरती सैनी उत्तराखंड से अकेली पहली महिला राष्ट्रीय कोच हैं जिन्हें राष्ट्रीय ऑफिशियल के लिए चयनित किया गया है।
दिल्ली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय स्टेडियम में 24 सितंबर तक चलने सातवीं वुशु ऑल इंडिया पुलिस चौंपियनशिप 2022 में भाग लेने के लिए आरती सैनी आज हरिद्वार कनखल के गांव मिस्सरपुर से रवाना हुई आरती सैनी के चयन पर उत्तराखंड के मार्शल आर्ट वुशु से जुड़े बूसू खेल जगत के खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई आरती सैनी राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय कोच के रुप में सम्मिलित होती रही हैं उत्तराखंड में वुशु मार्शल आर्ट को पहचान दिलाने में और स्थापित करने में आरती सैनी का अहम योगदान है आरती सैनी ने पुलिस महकमें में महिला पुलिस कर्मियों को आत्म सुरक्षा का विशेष प्रशिक्षण भी दिया है।

आरती सैनी के राष्ट्रीय ऑफिशियल चुने जाने पर उन्होंने कहा कि वे उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण के लिए और अधिक कार्य करेंगे तथा इस पर्वतीय राज्य में मार्शल आर्ट के खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा। आरती सैनी के राष्ट्रीय ऑफिशियल चुने जाने पर जूडो कराटे संघ के प्रदेश अध्यक्ष सतीश जोशी निलेश जोशी प्रज्ञा जोशी लव कुश इशिका शर्मा आदि ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उत्तराखंड की एक विशेष उपलब्धि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *