भाजपा सरकार में सुरक्षित रहता है हिन्दूः संजीव चैधरी

उत्तराखंड हरिद्वार

हरिद्वार। भाजपा नेता संजीव चैधारी ने अपने टिहरी विस्थपित में अपने कार्यालय पर पंचायत लगाकर जन समस्याए सुनी व कुछ समास्यों का निस्तारण भी किया। शेष समास्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखने का बात कही। सुभाष नगर व टिहरी विस्थपित में एक-एक पानी की टंकी, पूरे नगर पालिका एरिया में सीवरेज डलवाने, कुछ सडके व नलियाँ व स्ट्रीट लाइट आदि की माँग विधायक आदेश चैहान के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से समक्ष रखी जाएगी। जनसमस्या सुनते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव चैधरी ने कहा भाजपा सरकार में ही हिंदू सुरक्षित रह पाता है, आज देश में जिन राज्यों मे भाजपा की सरकार है, वहां कहीं भी दंगे या हिंदू विरोधी गतिविधि नहीं हो रही है। जबकि कांग्रेस की सरकारों ने हिंदुओं को दोयम दर्जे का नागरिक बना दिया था, तुष्टिकरण की नीति के चलते हिंदुओं का शोषण किया जाता रहा। अब जाकर हिंदू समाज खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है। कहा कि उत्तराखंड में भी राज्य सरकार आम जनमानस की सरकार बन गई है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिन रात मेहनत करते हुए प्रदेश को उन्नति व विकास के मार्ग पर आगे बढघ रहे है। भ्रष्टाचार पर बड़ी चोट के रूप मे प्रदेश के अनेक अपराधी आज जेल मे है और अपराधियों में भय का माहौल बना हुआ है। देवभूमि में अपराध व अपराधी की अब कोई जगह नहीं है। राज्य के किसान, व्यापारी, मजदूर व गरीब के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं आज आम जनमानस का जीवन बेहतर बनाने मे एक मिल का पत्थर साबित हो रहा है। प्रदेश मे चहमुखी विकास की अनेक योजनाएं चल रही हैं जिससे राज्य देश मे अपनी एक अलग जगह बना रहा है। श्री चैधारी ने कहा कि भाजपा देश को सही दिशा व दशा मे ले जा सकती है। युवा नेता अजीत सिरोही व संजीव कुमार ने कहा की आज सभी जगह विकास की गंगा बह रही है। कुछ काम जो अभी बचे हुए है उनको भी जल्दी ही पूरा कराया जाएगा। भाजपा हर वर्ग के व्यक्ति की पार्टी है और बिना भेदभाव के काम करती है, जबकि अन्य दलो की सरकार एक वर्ग को खुश करने के लिए हिंदुओं का अपमान करती आई है। इस अवसर पर पुष्पेंद्र गुप्ता, आशीष पंवार, विजय धीमान, विपिन राणा, सन्नी, आकाश सैनी, भारत राव, रिंकी, बिजेंद्र, पंकज, अनिल तेश्वर, सुनील काँगडा, सुनील तेश्वर, राहुल, रोहित कुमार, संदीप पाल व विमल पाल आदि अनेक कार्यकर्ता व नागरिकको ने अपनी समस्या रखी व उनका समाधान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *