राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार में होगा: रजा रिजवी

हरिद्वार उत्तराखंड
– राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को ठहरने की निशुल्क व्यवस्था वानप्रस्थ आश्रम ज्वाला नगर हरिद्वार होगा: राजेश अग्रवाल
हरिद्वार/ नई दिल्ली मई प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के 23 वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं उत्तर प्रदेश इकाई का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह एक जून को 11 बजे से 12 बजे के मध्य प्रेक्षागृह गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार में होगा। आयोजन को सफल बनाने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश के प्रभारी रजा रिजवी को सौंपी गई है।
स्थापना दिवस उत्तराखंड के अतिरिक्त कई अन्य राज्यों के पत्रकारों को आमंत्रित किया गया है। अधिवेशन में मुख्य अतिथि के समक्ष कई राज्यों के पत्रकार अपनी बात को मंच के माध्यम से साझा करेंगे। यह जानकारी एसोसिएशन के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव एवं प्रेस प्रवक्ता अरुण कुमार कुशवाहा  ने पत्रकारों को दी है। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा ने उत्तर प्रदेश के अन्य राज्यों से आने वाले सभी एसोसिएशन के पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि वह अपने आगमन की सूचना 25 मई तक व्हाट्सएप नंबर 9415174883 पर उपलब्ध करा दें और मोबाइल नंबर 9792938492 पर अवगत करा दें, जिससे उन्हें ठहरने की समुचित व्यवस्था हरिद्वार में सुनिश्चित कराई जा सके।
अधिवेशन को सफल बनाने के लिए उत्तराखंड प्रांत के एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता एवं प्रदेश मुख्य महासचिव वेद प्रकाश चौहान को सौंपी गई है। कार्यक्रम के संयोजक मधुसूदन अग्रवाल प्रदेश सचिव एवं प्रभारी उत्तराखंड की संस्तुति पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी को सम्मानित भी किया जाएगा। उत्तर प्रदेश से एसोसिएशन के वरिष्ठ पत्रकारों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव बनाते हुए उन्हें दो- दो मंडलों की जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जनरलिस्ट एसोसिएशन की उत्तर प्रदेश इकाई को अधिवेशन में लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ-साथ उत्तर प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों को भी शपथ ग्रहण कराया जाएगा और उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *