प्रधानों एवं कांग्रेस पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

हरिद्वार राजनीति

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर रविवार को हरिद्वार जनपद के नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यो, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधानों एवं कांग्रेस पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,हरिद्वार लोकसभा के सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक एवं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान ने पार्टी की सदस्यता प्रदान की मुख्य रूप से जिन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की उनमें नगला कुबड़ा जिला पंचायत क्षेत्र से निर्दलीय विजयी रही अनीता देवी पत्नी विपिन कुमार,एथल बुजुर्ग जिला पंचायत क्षेत्र से विजई रही निर्दलीय रेनू बाला, मजाहिदपुर सत्ती वाला से विजय नहीं निर्दलीय श्रीमती अंजू, दरियापुर दयालपुर से विजई रहे फरहीन, भंगेड़ी महावतपुर से विजई हुए खुर्शीदा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

पोहाना क्षेत्र पंचायत से निर्दलीय विजई प्रत्याशी इमरान ,पाडली गंगा कांग्रेस से जीते क्षेत्र पंचायत सदस्य आमिर अली, बढ्ढेढी राजपूतान से निर्दलीय जीते तुलनाराम राव, किशनपुर से कांग्रेस से जीते क्षेत्र पंचायत सदस्य दिलशाद खानपुर से कांग्रेस से जीते नीतीश चौधरी एवं भगवानपुर से क्षेत्र पंचायत सदस्य जीती आयुषी राकेश ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिन ग्राम प्रधानों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की उनमें पुहाना से ग्राम प्रधान यूनुस झागा मजरी से ग्राम प्रधान इकबाल पाडली गंगा से ग्राम प्रधान अखलाक ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की इसके अतिरिक्त कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिषेक राकेश,कांग्रेस के युवा के प्रदेश महामंत्री मनीष चौधरी और उत्तराखंड किसान कांग्रेस व खानपुर विधानसभा के प्रभारी अमित कुमार जी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर के जींद जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधानों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया उनको भी बधाई और शुभकामनाएं देते हैं और उनको विश्वास दिलाते हैं कि उन्होंने अपने क्षेत्र की जनता से जो वादा किया है उसको भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश की सरकार शत-प्रतिशत पूरा करेगी हरिद्वार लोकसभा के सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा भारतीय जनता पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता का परिचायक है कि आज कांग्रेस बसपा एवं निर्दलीय जीते कई प्रत्याशियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की हैआज के इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद ,प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट , प्रदेश उपाध्यक्ष नीरू देवी ,विधायक आदेश चौहान, विधायक प्रदीप बत्रा ,विधायक खजान दास, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चौंपियन, मास्टर सत्यपाल सिंह, राजपाल सिंह, डॉ मधु सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अमरीश गर्ग, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संयोजक कुलदीप कुमार ,वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स, जिला महामंत्री विकास तिवारी ,आदेश सैनी ,अनिल अरोड़ा ,आशु चौधरी, लव शर्मा, आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *