ब्राह्मण जागृति संस्था ने रजत जयंती के उपलक्ष्य में मनाया वार्षिक परिवार मिलन समारोह

हरिद्वार उत्तराखंड

हरिद्वार। ब्राह्मण जागृति संस्था सदैव समाज हित, ब्राह्मण हित और देश हित में विगत कई वर्षों से कार्य कर रही है एवम अपने आराध्य भगवान श्री परशुराम के प्राकट्योत्सव के उपलक्ष्य में वार्षिक पारिवारिक उत्सव मनाती आ रही है। इस बर्ष संस्था को बने हुए 25 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम बहुत ही भव्यता से मनाया गया। सामुदायिक केंद्र सेक्टर 1 भेल मे अपनी रजत जयंती मनाते हुए आज के कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए जिसका निर्देशन वंदना भारद्वाज, सोनिया शर्मा एवम मनु चौबे द्वारा किया गया। समाज के होनहार बच्चों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु मोशन सेंटर ,आर्य नगर हरिद्वार द्वारा ट्राफी एवम प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अरुण कांत शर्मा ने किया।


संस्था के अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा ने कहा कि 1998 में लगा यह छोटा सा पौधा आज वट वृक्ष बन गया है आज संस्था के हजारों सदस्य हैं। सचिव संजय शर्मा ने कहा कि संस्था समाज हित में कार्य करती रही है और जनता के सहयोग से आगे भी समाज हित के कार्य करती रहेगी। मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष एवं महाप्रबंधक भेल आलोक शुक्ला ने कहा कि संस्था उन्नति की ओर अग्रसर है और समाज हित में कार्य कर रही है। कार्यक्रम में शहर की अन्य ब्राह्मण संस्थाओं के प्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे जिसमें गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के मनोज गौतम, बालकृष्ण शास्त्री, परशुराम अखाड़ा से अधीर कौशिक, उत्तराखंड ब्राह्मण सभा से पदम प्रकाश शर्मा, ब्राह्मणं महासंघ से विशाल शर्मा, हेमचंद भट्ट , नगर पालिका शिवालिक नगर अध्यक्ष राजीव शर्मा, मोशन सेंटर हरिद्वार से अमित भारद्वाज एवम अनुराग शर्मा ,राधेश्याम शर्मा, केतन भारद्वाज, सुनील पांडे, अखिलेश पांडे, कुलदीप कौशिक, डॉ एके झा, हरीश शर्मा, विजेंद्र शुक्ला, एम डी शर्मा, अतुल वशिष्ठ, बी डी शर्मा, विकास प्रधान, आदि ने अपने विचार रखे।


कार्यक्रम मे संस्था के कार्यकारिणी सदस्य उपाध्यक्ष सुजीत शुक्ला एवम दीपक भारद्वाज के साथ मनोज शुक्ला, देवेंद्र शर्मा, उपेंद्र शर्मा, आरके कौशिक, नरेश वशिष्ठ, राकेश शर्मा, पंकज शर्मा, , विवेक कौशिक, शंभू प्रसाद पंत, राजीव शर्मा, संदीप शुक्ला, प्रभाकर बहुखंडी, कपिल शर्मा, यतेंद्र शर्मा, मोहित शर्मा, गोपाल शर्मा, मनोज शर्मा, रमेश पाठक, उमेश पाठक, तरुण शुक्ला, सुशील त्रिपाठी, मुकेश शर्मा, प्रवीण कपिल,संदीप जोशी ,अंकित शर्मा,कीर्ति भारद्वाज, शिव शंकर पांडे, अनूप शुक्ला, विशाल शर्मा, अनिल शर्मा, आशीष, उमेश, हरि नारायण त्रिपाठी, आदि हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


संस्था की मातृ शक्ति ने भी इसमें अपनी पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करी जिनमे पूनम कपिल, कुसुम शर्मा, प्रियंका कौशिक, अनीता शर्मा, पूजा कोशिक, कल्पना शुक्ला, पूजा शर्मा शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *