प्रदेश प्रभारी इरशाद अली के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन

उत्तराखंड हरिद्वार

हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिता यादव के साथ टीवी डिबेट में अभद्रता करने पर किसानों का गुस्सा भड़क उठा। प्रदेश प्रभारी ईरशाद अली के नेतृत्व में किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने जमालपुर स्थित कृष्णा एनक्लेव कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष से अभद्रता करने वाले भाजपा पदाधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया और अध्यक्ष से माफी मांगने की मांग की। माफी न मांगने पर उग्र आंदोलन करने को चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान के प्रदेश प्रभारी इरशाद अली ने कहा कि एक दिन पहले एक न्यूज चौनल पर डिबेट प्रसारित हुई। जिसमें भाजपा के अलावा अन्य राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारियों के साथ ही भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीता यादव को भी आमंत्रित किया गया था।

डिबेट में जब अनीता यादव ने किसान हित की बात उठाई तो भाजपा पदाधिकारी को यह नागवार गुजरी। उसने राष्ट्रीय अध्यक्ष को गुंडा मवाली बताते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उन्हें अपमानित करने का काम किया है। जिससे देशभर के किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एक तरफ महिला सम्मान की बात करती है और दूसरी तरफ उसी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता महिलाओं का अपमान करने पर उतारू है। भाजपा की करनी और कथनी में जमीन आसमान का अंतर है। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का डिबेट में अपमान करना बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा के पदाधिकारी को उनसे माफी मांगनी होगी। अगर भाजपा के पदाधिकारी ने माफी नहीं मांगी तो देशभर में किसान यूनियन आंदोलन करने को विवश होगी। इसके साथ ही महिला आयोग में भी किसान यूनियन पहुंचेगी।

प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी पाल व जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिला उत्थान की बात करते हैं। लेकिन उनके पदाधिकारी उनकी बात का खंडन कर महिलाओं का अपमान और उत्पीड़न करने पर आमदा हैं। ऐसा बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में युवा प्रदेश अध्यक्ष अग्रज मिश्रा, सह प्रदेश प्रभारी राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र कश्यप, मुकेश कुमार, शुभम पाल, विजेंद्र चौहान, रीनू चौधरी, शेर अली, अर्जुन, नितिन, प्रकाश, नदीम अली, शाहनवाज शाह, सुलेमान, दीपक राव, गुलफाम, अकील अंसारी, शहीद हसन, सफै अली, नूर आलम, मनीष, दीपक, मोहित, पीयूष आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *