भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त का देश के लिये किया गया योगदान चिरस्मरणीय रहेगा: अनीता शर्मा

उत्तराखंड हरिद्वार

हरिद्वार\ मेयर सुश्री अनीता शर्मा एवं एमएनए  दयानन्द सरस्वती ने शनिवार को देवपुरा चौक स्थित पन्त पार्क में भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त के 135वें जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा श्रद्धा-सुमन अर्पित किये।
इस मौके पर मेयर सुश्री अनीता शर्मा ने भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त का उल्लेख करते हुये कहा कि वे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं कुशल प्रशासन थे तथा देश के लिये उनके द्वारा किया गया योगदान चिरस्मरणीय रहेगा।

इस अवसर पर भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त को पहाड़ी महासभा के पदाधिकारियों-वरिष्ठ पत्रकार  त्रिलोक चन्द्र भट्ट,  सुभाष पुरोहित, विजय ग्वाड़ी,  दिनेश जोशी,  संजय नैथानी,  सतीश चन्द्र जोशी,  शीष राम,  शैलेन्द्र रावत,  वीर सिंह असवाल,  रमेश चन्द्र पन्त,  प्रियांशु नौटियाल, सुश्री बीना शर्मा, सुश्री शशि नौटियाल, सुश्री मीरा रतूड़ी, नगर निगम के अधिशासी अभियन्ता सुश्री रचना पायल,  सुनील राजौर,  राजेन्द्र घाघर सहित बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *