बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस को दी नसीहत, कहा तिरंगे को लेकर सोच समझ कर दें बयान सम्मेलन में जुटी कार्यकर्ताओं की भीड़ भारी भीड़

उत्तराखंड हरिद्वार

जिला पंचायत चुनाव में भाजपा का परचम लहराएगाः संजय गुप्ता
लक्सर, हरिद्वार। उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर निशाना साधा और तिरंगे पर सोच समझकर बयान देने की नसीहत दी है। गुरुवार को महेंद्र भट्ट लक्सर के सुल्तानपुर गांव में आयोजित लक्सर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने आए थे।

इस दौरान महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व को जनता ने नकार दिया है। तिरंगे झंडे पर कांग्रेस के नेता सोच समझकर बयान दें। महेंद्र भट्ट ने आरोप लगाया कि भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान को कांग्रेस पार्टी ने दूसरे रूप में प्रचारित किया। इस पार्टी के नेताओं ने तो झंडा लहराने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को जेल में डालने का काम किया है इसलिए यह लोग तिरंगे पर भी राजनीति करते हैं।
लक्सर विधानसभा क्षेत्र के मंडल सम्मेलन का आयोजन पूर्व विधायक भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय गुप्ता ने किया था सम्मेलन में जबरदस्त भीड़ उमड़ी सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की भारी तादाद देखकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट गदगद दिखाई दिए प्रदेश अध्यक्ष भट्ट का स्वागत करते हुए विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि भाई महेंद्र भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है और पंचायत चुनाव में हरिद्वार जनपद में भाजपा का परचम लहराया।
इसके साथ ही महेंद्र भट्ट ने आगामी पंचायत चुनाव में हरिद्वार की अधिकतर सीटें जीतने का दावा किया और कहा कि लक्सर विधानसभा चुनाव में हुई हार की भरपाई इस पंचायत चुनाव में सभी सीटों पर जीत दर्ज कर की जाएगी। आपको बता दें कि सुल्तानपुर गांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को पंचायत चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है जिसकी की तैयारी में भाजपा अभी से जुट गई है। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा के हरिद्वार जिले के जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *