आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आज़ादी का अमृत महोत्सव समर्पण संस्था ने पौधे रोपित कर मनाया

उत्तराखंड हरिद्वार

रुड़की, हरिद्वार। समर्पण संस्था ने आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आज़ादी का अमृत महोत्सव पौधे रोपित कर मनाया। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पण संस्था द्वारा पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए 75 पौधे रोपित कर धूमधाम से मनाया गया।

समर्पण संस्था अध्यक्ष नरेश यादव को नगर निगम द्वारा अमृत महोत्सव पौधारोपण कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया था जिसके तहत संस्था ने रुड़की के वर्ल्ड बैंक कॉलोनी में कलियर रोड पर 75 पौधे रोपित किए। जिसमे संस्था द्वारा फल फूलों के पौधे और औषधि जड़ी बूटियों से संबंधित पौधे रोपित किए गए जिसमें जामुन, नीम, पीपल, आंवला, अमरूद, कपूर, अर्जुन, हारसिंगार, नाशपाती और आम आदि के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम महापौर गौरव गोयल ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

संस्था के साथ कंधे से कंधा मिलाकर नगर निगम के पार्षदगणों ने भी पौधे रोपित किये। महापौर गौरव गोयल ने कहा की संस्था के द्वारा सदैव जनहित में कार्य किया जाता है और समर्पण संस्था जो भी कार्य करती है वो पूरी जिम्मेदारी से करती है। पिछले लगभग 27 साल से संस्था सामाजिक कार्य कर रही है। अध्यक्ष नरेश यादव ने कहा आज संस्था के लिए बहुत ही महान दिन है जो समर्पण संस्था को अमृत महोत्सव के पौधारोपण कार्यक्रम का संयोजक बनाकर जनहित में कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आज पूरे देश में एक अलग ही माहौल और नजारा हैं। हर घर तिरंगा अभियान से तिरंगा पूरे देश मे लहरा रहा हैं। हमारा देश ही वह देश है जहां बिना भेदभाव के अमृत महोत्सव मनाया गया।

महामंत्री प्रदीप गोयल ने सभी अतिथियों और कॉलोनीवासियों का धन्यवाद किया। जिन्होंने पौधा रोपित करने में संस्था का साथ दिया और संस्था को वचन दिया हैं कि वह इन पौधों की निरंतर देखभाल करेंगे। इस अवसर पर नरेश यादव अध्यक्ष, प्रदीप गोयल महामंत्री, अरुण कोहली पर्यावरण प्रभारी, संजीव सैनी उपाध्यक्ष, श्रवण सैनी, संदीप गोयल, नवीन त्यागी, विकास गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नवीन पुरी, मुकेश धीमान, देवेंद्र वर्मा, प्रवीण यादव, पार्षद संजीव राय, पार्षद चंद्रप्रकाश बाटा, पार्षद रमेश जोशी, पार्षद सचिन कश्यप, पार्षद आशीष अग्रवाल, पार्षद विरेन्द्र रावत, वंश सैनी, दीक्षा त्यागी, सार्थक गोयल, बाबूराम सैनी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *