क्या कहते हैं आप के सितारे: दिसंबर -2022: जानिए

धर्म

*दिसंबर 2022 मासिक राशिफल*
आप सभी सनातन धर्म प्रेमियों को सुप्रभात सादर प्रणाम।
दिसंबर माह में आकाशीय लक्षण इस प्रकार रहेंगे। पूर्वी, उत्तरी प्रांतों में वायु वेग के साथ हिमपात, वर्षा की संभावना है। घना कोहरा ओलावृष्टि का योग है।
आइए जानते हैं ग्रहों की चाल कैसी रहेगी सभी राशियों पर–
*मेष राशि*–मेष राशि के जातकों के लिए दिसंबर माह सामान्य फल कारक रहेगा। दैनिक जीवन में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। भूमि, भवन के क्रय-विक्रय से लाभ प्राप्त करेंगे। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है उदर विकार हो सकता है। अतः खानपान पर ध्यान दें। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। सूर्य को जल अर्पित करें।

*वृषभ राशि*–वृषभ राशि के जातकों के लिए दिसंबर माह में शुभ फल कारक रहेगा। पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। शत्रु पराजित होंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। नए व्यापार में निवेश करने हेतु शुभ समय। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष लाभ प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। लाभ हेतु गणेश आराधना करें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

*मिथुन राशि*–मिथुन राशि के जातकों के लिए दिसंबर माह शुभ फल कारक रहेगा। पारिवारिक जीवन में प्रसन्नता प्राप्त करेंगे। नवीन योजनाओं पर कार्य कर ने पर सफलता प्राप्त करेंगे। व्यापार से धन लाभ होने की पूर्ण संभावना। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक रूचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। नौकरीपेशा वर्ग की वेतन में वृद्धि हो सकती है। राज् पक्ष से लाभ प्राप्त करेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के पूर्ण योग। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

*कर्क राशि*–कर्क राशि के जातकों के लिए दिसंबर माह में सामान्य फल कारक रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। नवीन योजनाओं पर कार्य करेंगे। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक उलझनों से त्रस्त रहेंगे। संतान से अच्छा तालमेल रहेगा। नौकरीपेशा वर्ग के पदोन्नति एवं स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। न्यायालय संबंधी कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। लाभ हेतु शिवजी को जल अर्पित करें। रुद्राष्टकम का पाठ करें।

*सिंह राशि*–सिंह राशि के जातकों के लिए सामान्य फल कारक रहेगा। राज पक्ष से लाभ प्राप्त करेंगे। व्यापार में अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। रुके हुए कार्य सिद्ध होंगे। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होने की संभावना। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। संतान पक्ष से लाभ प्राप्त करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें उदर एवं नेत्र विकार हो सकते हैं। धार्मिक यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

*कन्या राशि*–कन्या राशि के जातकों के लिए माह शुभ फल कारक रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। नए व्यापार में निवेश से लाभ प्राप्त होगा। भूमि, भवन, वाहन खरीदने हेतु शुभ समय है। अविवाहित जातकों का विवाह होने की प्रबल योग। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु गणेश आराधना करें एवं शुक्रवार को चीनी दान करें।

*तुला राशि*–तुला राशि के जातकों के लिए माह सामान्य फल कारक रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। मित्रों से विशेष सहयोग प्राप्त करेंगे। संतान से प्रसन्नता प्राप्त होगी। दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है अतः क्रोध एवं वाणी पर नियंत्रण रखें। नौकरी पेशा वर्ग का स्थानांतरण होने की संभावना। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होने की संभावना अतः खर्चों पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। सूर्य को जल अर्पित करें।

*वृश्चिक राशि*–वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिसंबर माह शुभ फल कारक रहेगा। संतान पक्ष के विशेष सफलता प्राप्त करने का शुभ समाचार प्राप्त करेंगे। पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राज पक्ष से लाभ होने की संभावना। नौकरीपेशा वर्ग को पदोन्नति की पूर्ण संभावना है। रुके हुए कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। भूमि, भवन क्रय करने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु सुंदरकांड का पाठ करें। मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।

*धनु राशि*–धनु राशि के जातकों के लिए माह सामान्य फल कारक रहेगा। कार्य क्षेत्र में प्रगति होगी। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। गाय को गुड़ व रोटी खिलाएं।

*मकर राशि*–मकर राशि के जातकों के लिए दिसंबर माह शुभ फल कारक रहेगा। बंधुजनों का सहयोग प्राप्त करेंगे। राज पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। विदेश गमन के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा वर्ग का स्थानांतरण हो सकता है। पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। लाभ हेतु हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनिवार को शनि मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें।

*कुंभ राशि*–कुंभ राशि के जातकों के लिए दिसंबर माह शुभ फल कारक रहेगा। रुके हुए कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। न्यायालय संबंधी कार्यों में सफलता मिल सकती है। व्यापार में लाभ होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। संतान पक्ष से प्रसन्नता प्राप्त होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होने की संभावना है। वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। लाभ हेतु सुंदरकांड का पाठ करें।

*मीन राशि*–मीन राशि के जातकों के लिए माह सामान्य फल कारक रहेगा। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। परिवार में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। राज पक्ष से लाभ प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। शत्रुओं से सावधान रहें। वाहन सावधानी से चलाएं। लाभ हेतु दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें।
*ज्योतिषाचार्य डॉ मंजू जोशी*
*8395806256*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *