भैया दूज पर बन रहे हैं ये कुछ विशेष योग

धर्म

27 अक्टूबर 2022 दिन गुरुवार को (यम द्वितीया) भैया दूज पर्व मनाया जाएगा। कार्तिक मास शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि को भैया दूज पर्व मनाया जाता है।
*भैया दूज पर कुछ विशेष योग बन रहे हैं।*
*27 अक्टूबर 2022 प्रातः 7:46 तक आयुष्मान योग रहेगा तदोपरांत सौभाग्य योग प्रारंभ होगा जो कि अति शुभ संयोग है। इसके अतिरिक्त देव गुरु बृहस्पति अपनी स्वराशि मीन में विराजमान रहेंगे एवं शनि देव स्वराशि मकर में स्थित रहेंगे*।
*मुहूर्त*
द्वितीया तिथि प्रारंभ 26 अक्टूबर 2022 दोपहर 2:44 से प्रारंभ होकर 27 अक्टूबर 2022 दिन गुरुवार दोपहर 12:47 तक।
अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:42 से 12:27 तक।
*पूजा विधि*
नित्य कर्म से निवृत्त होकर यदि संभव हो यमुना के जल से स्नान करना चाहिए तदोपरांत दैनिक पूजा करें। विवाहित स्त्रियां भाई दूज पर्व पर भाई को ससम्मान अपने घर आमंत्रित करें। टीके की थाल सुसज्जित करें। रोली, कुमकुम, अक्षत एवं मौली रखें। पूजा थाल में घी का दीपक प्रज्वलित करें एवं गोला व मिष्ठान रखें। शुभ मुहूर्त में भाई को रोली से टीका करें कुमकुम,अक्षत लगाएं दाएं हाथ में मौली बाधें। भाई का मुंह मीठा करें हाथ में नारियल दें। घी के दीपक से भाई की आरती करें और इस मंत्र का पाठ करें –
धर्मराज नमस्तुभ्यं नमस्ते यमुनाग्रज।
पाहि मां किंकरैः सार्धं सूर्यपुत्र नमोऽस्तुते।।
एवं भाई के दीर्घायु और उज्जवल भविष्य की कामना करें। तदुपरांत भाई को भोजन कराएं।
आप सभी को भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक भैया दूज पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
*ज्योतिषाचार्य डॉ मंजू जोशी*
*83958 06256*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *