आइए जानते हैं: सभी राशियों पर ग्रहों का प्रभाव नवंबर में कैसा रहेगा

धर्म

*नवंबर 2022 मासिक राशिफल*
नवंबर माह में आकाशीय लक्षण कुछ इस तरह के रहेंगे– पूर्वी प्रांतों में चक्रवात तथा समुद्र तट क्षेत्र में आंधी, तूफान, वायु वेग के साथ वर्षा होगी। पहाड़ों पर बर्फबारी के एवं सर्दी बढ़ेगी। ओलावृष्टि की संभावना है।
आइए जानते हैं सभी राशियों पर ग्रहों का प्रभाव नवंबर में कैसा रहेगा–
*मेष राशि*–मेष राशि के जातकों के लिए नवंबर माह सामान्य फल कारक रहेगा। नवीन संपत्ति के क्रय– विक्रय का अवसर प्राप्त होगा। व्यापार में धन लाभ होने की संभावना। दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है अतः क्रोध एवं वाणी पर नियंत्रण रखें। नए व्यापार में निवेश करने से बचें। धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें।

*वृषभ राशि*–वृषभ राशि के जातकों के लिए नवंबर माह सामान्य फल कारक रहेगा। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त करेंगे। पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों से सहयोग प्राप्त करेंगे। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें अन्यथा आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा वर्ग के स्थानांतरण की संभावना। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। नेत्र एवं उदर विकार होने की संभावना वाहन सावधानी से चलाएं। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। सूर्य को जल अर्पित करें।

*मिथुन राशि*–मिथुन राशि के जातकों के लिए नवंबर माह सामान्य फल कारक रहेगा। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है। कार्य में लापरवाही से हानि होने की संभावना। पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। विद्यार्थियों को अध्ययन में अरुचि रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। वाहन सावधानी से चलाएं आकस्मिक दुर्घटना संभव है। लाभ हेतु प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।

*कर्क राशि*–कर्क राशि के जातकों के लिए माह सामान्य फल कारक रहेगा। मित्र एवं परिवार जनों से विरोध की संभावना। क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। दैनिक जीवन के कार्यों हेतु उत्साह में कमी रहेगी। कार्य क्षेत्र में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापारिक यात्राएं सफल रहेंगी। राज पक्ष से लाभ प्राप्त करेंगे। लाभ हेतु शिवजी को जल अर्पित करें एवं रुद्राष्टकम का पाठ करें।

*सिंह राशि*–सिंह राशि के जातकों के लिए नवंबर माह सामान्य फल कारक रहेगा। व्यापारिक स्थिति मध्यम रहेगी। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। आय की अपेक्षा व्यय अधिक हो सकते हैं अतः खर्चों पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। शारीरिक कष्ट होने की संभावना है। वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। लाभ हेतु हनुमान चालीसा का पाठ करें। शिवजी को जल अर्पित करें।

*कन्या राशि*–कन्या राशि के जातकों के लिए माह सामान्य फल कारक रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। पड़ोसियों से वाद-विवाद होने की संभावना अतः वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। नौकरी पेशा वर्ग की स्थानांतरण की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। शिवजी को जल अर्पित करें।

*तुला राशि*–तुला राशि के जातकों के लिए नवंबर माह शुभ फल कारक रहेगा। उद्योग धंधे में सफलता प्राप्त करेंगे। रुके हुए कार्य में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। नए कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। न्यायालय संबंधी कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धार्मिक यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु गणेश आराधना करें एवं हरा चारा दान करें।

*वृश्चिक राशि*–वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नवंबर माह शुभ फल कारक रहेगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। माता– पिता का विशेष सहयोग प्राप्त करेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। लाभ हेतु हनुमान चालीसा का पाठ करें गाय को गुड़ व रोटी खिलाएं।

*धनु राशि*–धनु राशि के जातकों के लिए नवंबर माह शुभ फल कारक रहेगा। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। क्रोध एवं वाणी पर नियंत्रण रखें स्वजनों से मनमुटाव संभव। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए कार्य में निवेश करने हेतु शुभ समय है। अविवाहित जातकों का विवाह के प्रबल योग। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। भूमि, भवन, वाहन का सुख प्राप्त कर सकते हैं। लाभ हेतु विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

*मकर राशि*–मकर राशि के जातकों के लिए नवंबर माह में शुभ फल कारक रहेगा। मित्रों से विशेष सहयोग प्राप्त करेंगे। परिश्रम के बाद आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। नए व्यापार में निवेश करने से बचें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त करेंगे। दैनिक जीवन में उदासीनता रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा नेत्र पीड़ा हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। लाभ हेतु सुंदरकांड का पाठ करें हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।

*कुंभ राशि*–कुंभ राशि के जातकों के लिए माह सामान्य फल कारक रहेगा। पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। भौतिक सुखों पर धन व्यय होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। शत्रुओं से सावधान रहें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु गणेश आराधना करें गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

*मीन राशि*–मीन राशि के जातकों के लिए माह सामान्य फल कारक रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। माता– पिता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्त करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए व्यापार में निवेश कर सकते है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होंगे। धार्मिक यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें गुरुवार को केले के पेड़ पर हल्दी वाला जल अर्पित करें।
*ज्योतिषाचार्य डॉ मंजू जोशी*
*8395806256*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *