जूता व्यापारी के बेटे ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पत्नि से चल रहा था विवाद, परिवार में मचा कोहराम

राज्य

शहर के प्रख्यात जूता व्यापारी सुरेंद्र ठकराल के बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। घटना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की है।
बताया जा रहा है कि शुभम का पत्नी से विवाद चल रहा था। करीब तीन साल पहले शादी हुई थी और अब तलाक की बात चल रही थी। इसी बीच खबर है कि, लड़की ने दूसरी शादी कर ली। इससे तनाव में चल रहे शुभम ने शुक्रवार रात घर पर ही खुद को गोली मार ली।

परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि शुभम ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। आत्म हत्या के पीछे के कारणों की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है ना ही परिजनों ने अभी तक कोई बयान दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *