अध्यात्म प्रेरित सेवा संस्थान मातृभूमि सेवा मिशन का लक्ष्य केवल और केवल लोक मंगल है: डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र

राज्य

मातृभूमि सेवा मिशन धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र के संस्थापक डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र द्वारा मध्य प्रदेश इकाई के कार्यालय का उद्घाटन हुआ
कुरुक्षेत्रl
सेवा की भावना वास्तव में व्यक्त के स्वभाव में ओर संस्कारों के परिणामस्वरूप अंतःकरण में होती हे। सेवा किसी पर थोपी नहीं जा सकती। निस्वार्थ भाव से जो किसी की भी सहायता करने को तत्पर हो जाता है, वही सेवा कर सकता है। सेवा का मूल है संवेदनशीलता एवं सहानुभूति। दूसरों की परिस्थिति देखकर उनके द्वारा सहे जाने वाले कष्टों का चिंतन स्वयं को उस परिस्थिति में मानकर करना तथा उससे तादात्मय सम्बन्ध कर लेना ही सहानुभूति है। सहानुभूति कर्म रूप में परिणति ही सेवा है। यह विचार मातृभूमि सेवा मिशन के संस्थापक डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने मिशन की मध्य प्रदेश इकाई के कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में पटेल नगर सिटी सेंटर में व्यत्तफ़ किये। कार्यालय का उद्घाटन वैदिक मंत्रेच्चारण के साथ डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र, मिशन के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विनोद तिवारी, प्रदेश संयोजक अशोक शर्मा, कार्यक्रम संयोजक प्रेम पचौरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवल्लन से किया। सिटी सेंटर पहुंचने पर डॉ. श्रीप्रकाश का मातृभूमि मिशन मिशन मध्य प्रदेश ग्वालियर इकाई के सदस्यों ने फूलमाला एवं अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया।


मातृभूमि सेवा मिशन के संस्थापक डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने आर्शीवचन देते हुए कहा कि मातृभूमि सेवा मिशन प्रदेश में गरीब, असहाय, युवा एवं वरिष्ठ नागरिकों की भलाई के लिए कार्य कर रही है। मिशन का उद्देश्य सभी सुखी रहे, भाईचारा बना कर राष्ट्र को विश्व गुरु बनाने में सहयोग करें। जीवन एक संघर्ष है। इस संघर्ष में केवल समर्थ ही विजय होती हैं तथा असमर्थ नष्ट हो जाता है। अतः विजय प्राप्त करके जीवित रहने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जीवन की प्रत्येक चुनौती के साथ डटकर संघर्ष करना चाहिए। स्वामी जी तत्कालीन भारतीय जनता के कष्टों को देखकर बड़ा दुख होता था।
डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने कहा मातृभूमि सेवा मिशन एक अध्यातम प्रेरित सेवा संस्थान है। जो समाज के असहाय, जरूरतमंद एवं कुष्ठ रोगियों के स्वस्थ बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए निःशुल्क रूप से आवसीय विद्यालय संचालित कर रहा है। मातृभूमि सेवा मिशन अंतराष्ट्रीय स्तर पर विगत 20 वर्ष से श्रीमद्भगवद्गीता जयंती का आयोजन कर रहा है। मातृभूमि सेवा मिशन द्वारा अनेक अंतर्राष्ट्र रामायण सम्मेलन हो चुके हैं।


मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डॉ. विनोद तिवारी ने कहा कि अभी कार्य की शुरूआत करने के लिए संभाग स्तर पर यह प्रथम कार्यालय खोला गया है। डॉ. तिवारी ने कहा कि प्रदेशवापी दौरा कर सभी से संपर्क, जानकारी लेकर प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर शीघ्र घोषित की जायेगी उसके पश्चात, प्रदेश ममुख्यालय सहित संभाग, जिला, विधानसभा स्तर पर भी गठन कर कार्यालय खोले जायेंगे। जिससे आय लोगों का जीवंत – सम्पर्क बन रहा सके और साथ-साथ प्रदेश में सदस्यता भी शुरू की जायेगी। मातृभूमि सेवा मिशन के माध्यम से सभी सुखी होवें, सभी रोग मुक्त रहें, सभी का जीवन मंगलमय बने एवं इस संसार में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति रामायण एवं गीता ऐसे महान ग्रंथ जो संसार में रहने का अर्थ बतलाते हैं, उन्हें अपना आदर्श मानकर बताए हुए मार्ग पर चलकर समाज हित, राष्ट्रहित में कार्य करेंगे ऐसा संकल्प लेते हैं।
प्रदेश संयोजक अशोक शर्मा ने कहा मातृभूमि सेवा मिशन की मध्यप्रदेश ग्वालियर इकाई द्वारा विगत 6 वर्षाे से अनेक सामाजिक, धार्मिक एवं लोक मंगल को समर्पित कार्यक्रमों का आयोजन संपन्न हुआ है। ग्वालियर इलाई के डॉ. आर. के. गुप्ता द्वारा लगभग पांच सौ बच्चों का निःशुल्क नेत्र जाँच किया गया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रेम पचौरी ने कहा कि सेवा प्रेम का एक उत्कृष्ट फल है। भक्ति की तल्लीनता का एक अंग है सेवा। इसकी उपलब्धि ही सर्वस्व है। संगीत का आलाप, कवि की रचना, नृत्य की लवलीनता और किसी कलाकार का अपने अभ्यास में खो जाना जब कानन कुसुम के निरुद्देश्य िखलने की तरह एक नित्य-नियम बन जाए तो उसे हम सेवा संज्ञा से सुसज्जित करते हैं।
संचालन दिनेश छारी ने किया। आभार ज्ञापन रामहेत शर्मा ने किया। कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में रिटार्यड जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रकाश भार्गव, व्याख्याता डॉ. शालिनी, रामहेत शर्मा, शैलेंद्र सिंह, समाजसेवी सुरेन्द्र राठौर सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *