प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले 9साल में देश के हर वर्ग का कल्याण हुआ है: अग्रवाल 

ऋषिकेश उत्तराखंड

ऋषिकेश। भाजपाइयों ने मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर मोदी सरकार के की उपलब्धि गिनवाईं। इस दौरान भाजपाइयों ने कांग्रेस नेताओं पर भी निशाना साधा। रविवार को छिद्दरवाला स्थित अंकुर पब्लिक स्कूल में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले नौ साल में देश के हर वर्ग का कल्याण हुआ है। वर्ष 2014 में देश की जनता ने पीएम मोदी पर अपना भरोसा जताया था। 2014 से 2023 के नौ वर्षों में देश में विकास ने रफ्तार पकड़ी है। मंत्री ने ऋषिकेश विस क्षेत्र में अपने साढ़े 16 वर्षों के कामों के बारे में भी बताया।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य विमला नैथानी ने आरोप लगाया कि ऋषिकेश में कांग्रेस नेता जातिवाद फैला रहे हैं। जोगीवालामाफी प्रधान सोबन सिंह कैंतुरा ने ऋषिकेश विस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे नेता को आने वाले पंचायत चुनाव में किसी भी ग्रामसभा से चुनाव लड़कर चुनाव जीतने की चुनौती दी। साथ ही कहा कि कांग्रेस नेता के सामने वह स्वयं चुनाव में उतरेंगे। मौके पर भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अनिता राणा, ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, प्रधान छिद्दरवाला कमलजीत कौर, भगवान सिंह महर, महिला मोर्चा मंडलाध्यक्ष समा पंवार, अनिता पंवार, हरीश कक्कड़, बलविंदर सिंह, हरीश पैन्यूली, बीएस कैंतुरा, मंडलाध्यक्ष किसान मोर्चा हुकुम रांगड़, धनश्याम सैनी, दिवाकर रतूड़ी, सुरेंद्र बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *