आगामी नगर पालिका चुनाव में पूरी ताकत के साथ लड़ेगी आप : आजाद अली

ऋषिकेश उत्तराखंड

ऋषिकेश। नगर पालिका डोईवाला के आगामी चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। आप नगर पालिका के चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरेगी। इसके लिए आप कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों की समस्या सुनेंगे और उन्हें आप की नीतियों के बारे में बताएंगे। रविवार को डोईवाला के धर्मुचक गांव में आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद अली ने कहा कि पार्टी लगातार बढ़त की ओर है। लोग खुद आम आदमी पार्टी से जुड़ते जा रहे हैं। जिस प्रकार से दिल्ली सरकार और पंजाब सरकार कार्य कर रही है, इससे लोग काफी प्रभावित हैं। इसी को देखते हुए उत्तराखंड में भी आम आदमी पार्टी का विस्तार हो रहा है। संगठन से महिलाएं और पुरुष जुड़ रहे हैं।

पार्टी के प्रदेश समन्वयक संगठन डॉ. डीके पाल ने कहा कि आने वाले नगरपालिका चुनाव में पार्टी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी। पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और लोगों को बताएंगे कि अगर आपका कोई अच्छा कर सकता है तो सिर्फ आम आदमी पार्टी ही कर सकती है। इस दौरान कुछ लोगों ने आप की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विजय पंवार, डोईवाला विधानसभा अध्यक्ष सरदार प्यारा सिंह, अशोक सेमवाल, अल्पसंख्यक संगठन जिलाध्यक्ष सरदार भजन सिंह, मोहम्मद मुस्तकीम, पूर्व सभासद गोपाल शर्मा, सोनी कुरैशी, आयशा खान, यामिनी सिंह, राजेश कुमार, भरत लोधी, इकलाल तगाला, इकबाल मलिक, मोहम्मद जुल्फाम, इकरार, सलीम अहमद, राम खेलावन, जसोदा देवी, सुमन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *