मोदी के नेतृत्व में भारत की पहचान विश्व स्तर पर देने वाली बनी

राज्य

-गिरजेश मिश्र

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पं दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की पहचान विश्व को देने वाले देश के रूप में बनी है। वे देवरिया गोरखपुर मार्ग स्थित मेहड़ा पुरवां में रविवार को जागृति के संस्थापक व भाजपा नेता शशांक मणि त्रिपाठी की पुस्तक भारत की स्वर्णिम यात्रा के विमोचन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार दीनदयाल उपाध्याय की सोच को धरातल पर उतारने का काम कर रहे हैं। मोदी सरकार ने स्किल डेवलपमेंट के जरिए नौजवानों को रोजगार देने वाला बनाने का कार्य किया है। भाजपा की अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के समय अंतिम व्यक्ति के उत्थान, देश के विकास का कार्य शुरू हुआ, उसे आज नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। गरीबों को आवास से लेकर उनके दवा तक कि व्यवस्था मोदी सरकार ने किया है। महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार ने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लगातार कार्य हो रहा है। आज समूह की महिलाएं पंखा से लेकर वर्मी कम्पोस्ट खाद तक बना रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *